फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयूः मेडिकल कोर्सेज में भी आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sat, 04 Feb 2017 08:51 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
एमडी, और एमडीएस के लिए एक फरवरी से शुरू है आवेदन
विज्ञापन
बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों के बाद आईएमएस बीएचयू द्वारा संचालित मेडिकल पाठ्यक्रमों में भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईएमएस बीएचयू से एमडी, एमएस और एमडीएस में दाखिले के लिए आवेदन एक फरवरी से शुरू हो गए हैं। आवेदन 15 मार्च तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

उधर एमबीबीएस, बीडीएस और डीएम में दाखिले नीट 2017 के आधार पर होंगे लेकिन आईएमएस बीएचयू में प्रवेश के लिए अलग से आवेदन करना होगा। इसके आवेदन की तिथि अभी घोषित होनी है। उधर बीएचयू द्वारा संचालित एमडी/एमएस (आयुर्वेद) के लिए आवेदन एक मार्च से शुरू होंगे।
बीएएमएस, बीएनवाईएस, बीफार्मा (आयुर्वेद) और एमफार्मा (आयुर्वेद) में भी आवेदन एक मार्च से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि तीस मार्च निर्धारित है। ऐसे ही बीएससी नर्सिंग के आवेदन 15 मार्च से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेंगे। 
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षाएं नौ अप्रैल से 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं नौ अप्रैल से शुरू हैं। स्नातक स्तर पर अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं नौ अप्रैल से शरू होकर 14 मई तक चलेंगी। स्नातकोत्तर स्तर की प्रवेश परीक्षाएं 16 मई से शुरू होकर तीस मई तक चलेंगी।
परीक्षाएं आल इंडिया स्तर पर वाराणसी, दक्षिणी परिसर मिर्जापुर, गोरखपुर, लखनऊ, कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, भोपाल, वड़ोदरा, गुवाहाटी, दीमापुर, कोची, जयपुर, इलाहाबाद और भुवनेश्वर 16 केंद्रों पर होंगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें