फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडविन हॉस्पिटल पर आरोपों की जांच करेगा मेडिकल बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल की बेटी संगीता मिश्रा की मौत मामले में मेडविन हॉस्पिटल पर लगे आरोपों की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड जांच कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। वहीं, जांच प्रक्रिया शुरू होते ही अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। संगीता मिश्रा की छोटी बहन डॉक्टर नम्रता मिश्रा के मुताबिक, उन्होंने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज की मांग की, लेकिन अब तक न तो अस्पताल और न ही स्वास्थ्य विभाग से कोई जवाब मिला है।
विज्ञापन

नम्रता ने बड़ी बहन के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कोतवाली में सोमवार को तहरीर दी थी। पीएमओ ने भी मामले का संज्ञान लिया है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर रिपोर्ट तलब की है। विभागीय जांच की कागजी प्रक्रिया तो शुरू हो गई है, लेकिन नम्रता का कहना है कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग से किसी ने फोन कर पक्ष नहीं लिया। बताया कि खुद ही सीएमओ ऑफिस में फोन कर मामले में पक्ष लेने की बात की है।
...फिर बन गया कोविड हॉस्पिटल
मैदागिन स्थित मेडविन को पिछले साल कोविड हॉस्पिटल बनाया गया था। तब भी कई मरीजों के परिजनों ने मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप लगा शासन, प्रशासन, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपों के बाद कोविड हॉस्पिटल की सूची से इसका नाम हटा दिया गया था। लेकिन इस बार फिर से इसे कोविड हॉस्पिटल बना दिया गया। यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन

वर्जन
मंडलीय अस्पताल के एसआईसी की अध्यक्षता वाली मेडिकल बोर्ड मामले की जांच करेगी। इलाज में लापरवाही की बिंदुवार जांच होगी। रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

- डॉक्टर वीबी सिंह,सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें