फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : पूरे नवरात्र भर शहर में मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें रहेंगी बंद, बैठक के बाद लिया गया निर्णय

Fri, 28 Mar 2025 01:09 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

नगर निगम मेयर की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे नवरात्र भर शहर में मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। बैठक में अनुपस्थित नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को निर्देश देते हुए मेयर ने कहा कि इस तरह की कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे नवरात्र भर शहर में मीट, मुर्गा और मछली की दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्णय बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन में 2 बजे से शुरू हुई बैठक शाम 7:30 बजे तक चली। इसमें कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन दूबे ने मीट-मांस की दुकानों पर पर्दा लगवाने और नवरात्र में इन दुकानों को बंद रखने का प्रस्ताव पेश किया।

विज्ञापन


इस पर मेयर ने कहा कि नवरात्र के समय सभी मीट, मुर्गा, मछली की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। इसका कड़ाई के साथ पालन किया जाएगा। बता दें कि 30 मार्च से 6 अप्रैल तक नवरात्र है और 30 या 31 मार्च को ईद भी पड़ेगी।

बैठक में मेयर ने कहा कि नवरात्र के पूर्व सभी मंदिरों के आसपास सीवर सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण कार्य कराएं। मच्छरों से बचाव के लिए वार्डों में की जा रही फाॅगिंग के बारे में कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कुमार पटेल की जानकारी मांगी।
विज्ञापन


बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के उपस्थित न होने पर मेयर ने नाराजगी जताई। इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश नगर आयुक्त को दिया। बैठक में 8 जनवरी के लिए गए निर्णय की पुष्टि की गई। इसमें आंशिक संशोधन के साथ सभी प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।

मेयर ने महाप्रबंधक जलकल को निर्देशित किया कि अमृत योजना के तहत 32486 घरों में एक ही घरों में 2 या 3 कनेक्शन लगाए गए हैं। इसका युद्ध स्तर पर सर्वे कराते हुए यदि आवश्यकता हो तो लगे कनेक्शन को नियमित किया जाए अन्यथा उसे काटकर जलकल के बिलों को ठीक कराएं।

नगर निगम अधिनियम 91 (1) के तहत पेश हुए प्रस्ताव
1. सिगरेट उत्पाद बेचने वालों पर अनुज्ञा शुल्क लिया जाएगा। धार्मिक स्थल, स्कूलों के आसपास सिगरेट बेचने पर प्रतिबंध रहेगा।
2. नगर निगम की दुकानों पर संशोधित किराये की दरों का प्रस्ताव पास।
3. आर्या आयुर्वेदिक ट्रस्ट राजा बलदेव दास बिरला अस्पताल मच्छोदरी को 1.11 लाख वार्षिक किराये पर 30 वर्ष के लीज पर देने का प्रस्ताव पास।
4. विज्ञापन उपविधि का प्रस्ताव अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय ने पेश किया। इसमें तीन कैटेगरी एए, बीए, सीए बनाकर शासन के निर्देश का पालन किया गया। इस पर मेयर ने कार्यकारिणी के तीन सदस्यों सुरेश पटेल, मदन मोहन दुबे और हनुमान प्रसाद को नामित किया गया।
5. महाप्रबंधक जलकल ने एसटीपी, सीवर पंपिंग स्टेशन, सीवर नेटवर्क के संचालन के लिए वन सिटी वन ऑपरेटर के चयन का प्रस्ताव पेश किया। जिसे अस्वीकार कर पूर्व की भांति संचालन का निर्णय लिया गया।
6. अधिशासी अभियंता की ओर से आलोक विभाग में निष्प्रयोज्य सामग्री के नीलामी का प्रस्ताव आया।
7. उद्यान अधीक्षक ने 11 पार्कों में मदर डेयरी प्रोडक्ट विक्रय का प्रस्ताव पेश किया।
8. अतिक्रमण विभाग ने कबाड़ में स्थित सामग्रियों के 2.75 लाख की धनराशि के विक्रय की सूचना दी।

नगर निगम अधिनियम 91(2) के तहत पेश प्रस्ताव
1. उपसभापति नरसिंह दास के गर्मी में पानी के प्रस्ताव पर मेयर ने कहा कि 30 अप्रैल तक सभी कुओं का जीर्णोद्धार कराएं। एक माह के भीतर 34 ट्यूबवेल की बोरिंग कराएं।
2. उपसभापति नरसिंह दास और कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन दूबे के जन्म-मृत्यु के प्रस्ताव पर मेयर ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई। मैनपावर बढ़ाकर 31 मार्च तक बैकलॉग समाप्त न होने पर कार्रवाई होगी।
3. कार्यकारिणी सदस्य हनुमान प्रसाद ने बड़े नालों की सफाई का मुद्दा उठाया। मेयर ने कहा कि जिन नालाें की सफाई की जा रही है उसकी सूची मेयर कार्यालय में पेश करें जिसकी जांच होगी।
विज्ञापन

4. नाला सफाई के लिए वाहन नहीं खरीदने पर मेयर ने अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताई। उन्हें तत्काल वाहन खरीदने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें