फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में खुले में बिक रहे मांस: अफसर को मेयर की फटकार, बोले- काम नहीं करना है तो छुट्टी पर चले जाइए; बजट पास

Sun, 02 Nov 2025 11:10 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: नगर निगम के पुनरीक्षित बजट की बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों और पार्षदों को निर्देश दिए। काशी में दुकानों पर खुले में बिक रहे मीट-मांस को लेकर भी उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी काे जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
नगर निगम सदन की बैठक में मेयर अशोक तिवारी और अन्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nagar Nigam Varanasi: मेयर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में टाउनहाॅल के गांधी भवन में नगर निगम के पुनरीक्षित बजट की बैठक हुई। बैठक के दौरान मेयर ने पशु चिकित्सा अधिकारी संतोष पाल से कहा कि शहर में खुले में मांस-मछली बिक रही है। आपको ही नहीं दिख रहा है। शासन से आदेश है कि मांस की दुकानों के बाहर हरे पर्दे लगाए जाएं, एक भी निर्देश का पालन नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन


मेयर की बात पर पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि खुले में नहीं बिक रहा है। इस पर नाराज मेयर ने कहा कि मुझे दिखाई दे रहा है, शहर के लोगों को दिखाई दे रहा है, बस आपको नहीं दिखाई दे रहा है। मेयर ने पूछा कि बताइए नगर स्वास्थ्य अधिकारी शहर में कितना निरीक्षण करते हैं और कितनी कार्रवाई करते हैं। आप लोगों ने जो संसाधन मांगे मैं दे रहा हूं, उसके बाद भी अगर काम नहीं करना है तो छुट्टी पर चले जाइए।

अफसरों को दिए निर्देश

मेयर ने निर्देश दिए कि शहर में निकलिए निरीक्षण करिए और कार्रवाई करिए। सदन की बैठक में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया कि देव दीपावली के बाद सौ दिन सौ वार्ड, नगर निगम आपके द्वार का अभियान चलाया जाएगा। 

इस अभियान मेयर, क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम के सभी अधिकारी वार्डों में घर-घर जाकर उनकी समस्याओं एवं उनके सुझावों को सुनकर यथावश्यक निराकरण कराएंगे। मेयर ने बताया कि सरचार्ज माफ करने के संबंध में शासन से पत्राचार किया गया है, अनुमति प्राप्त होने के पश्चात सरचार्ज माफ किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

बजट पास
नगर निगम एवं जलकल का कुल 1575.86 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पारित किया गया। बजट उपसभापति नरसिंह दास ने प्रस्तुत किया। नगर निगम का मूल बजट 1281.33 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1324.46 करोड़, जलकल का 248.05 करोड़ से बढ़ाकर 251.40 करोड़ किया गया है। 

संपत्तिकर के मद में 110 करोड़ से बढ़ाकर 125 करोड़ किया गया है। सिनेमा कर के मद में 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख जबकि स्टाम्प ड्यूटी में 15 करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़ और दुकान किराया में 7 करोड़ से बढ़ाकर 8 करोड़ किया गया। पार्किंग शुल्क में 1.50 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ और रोड कटिंग के मद में 4 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ किया गया है।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा, वर्दी में हों नगर निगम के कर्मचारी
उपसभापति नरसिंह दास ने जलकल का बजट प्रस्तुत किया। इसमें शिवाला के पार्षद राजेश यादव चल्लू ने जलकर के बिलों में सरचार्ज मुक्त कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। पार्षद अभय पांडेय, सारनाथ वार्ड ने वहां संचालित होने वाले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के वेस्टेज जल की निकासी की व्यवस्था को सुचारू रूप से करने की मांग रखी। पार्षद इंद्रेश सिंह ने कहा की जलकल के कर्मचारियों को वर्दी का बजट जब 10 लाख है तो वह दिखाई देनी चाहिए क्योंकि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र होने के नाते कर्मचारियों को वर्दी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें