यह सड़क काफी चौड़ी है। लेकिन, यहां पर अतिक्रमण होने के कारण श्रद्धालुओं की गाड़ियां नहीं जा पाती हैं। यदि इस सड़क को चौड़ा किया गया तो आने वाले दिनों में न केवल दालमंडी के लोगों को बल्कि मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी फायदा होगा। इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से पास किया गया।
इसी प्रकार उन्होंने दालमंडी में नगर निगम की 145 दुकानों के किराए का निर्धारण डीएम सर्किल रेट पर करने को कहा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मुस्लिम बहुल इलाके दालमंडी, बेनियाबाग, नई सड़क के कारोबारियों पर असर पड़ेगा।