फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एयर शो के दौरान नमो घाट से 20-30 किमी दायरे में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर शो के दौरान नमो घाट से 20-30 किमी दायरे में बंद रहेंगी मांस-मछली की दुकानें
विज्ञापन

- भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को नमो घाट पर होगा एरियल डिस्प्ले-2026
- राज्य सरकार ने इस भव्य आयोजन को घोषित किया स्टेट इवेंट, तैयारियां तेज, सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नमो घाट पर एयर शो होगा। राज्य सरकार ने इसे स्टेट इवेंट घोषित किया है। इस कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। एयर शो के दौरान नमो घाट के आसपास के 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में 19 अक्टूबर से कार्यक्रम की समाप्ति तक मांस-मछली की बिक्री व कटिंग पूरी तरह से बंद रहेंगी।
आगामी 22, 24 और 25 अक्तूबर को एयर शो होगा। जबकि 26 अक्तूबर को आरक्षित दिन होगा। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि इस भव्य आयोजन को सुरक्षित, सुचारू और बर्ड-हिट मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व प्रशासनिक इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 से 26 अक्तूबर के बीच शहर और कार्यक्रम स्थल के आसपास पक्षियों की गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम विशेष सफाई अभियान चलाएगा। गंगा घाटों पर उमड़ने वाली लाखों की भीड़ और जल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी के गहरे जल क्षेत्रों को चिह्नित कर प्रभावी बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। घाटों से नदी की तरफ जाने वाले संवेदनशील मार्गों पर अवरोधक लगाए जाएंगे। इसके साथ ही, श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुविधा के लिए नमो घाट एवं आसपास पर्याप्त संख्या में मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनकी नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से नमो घाट और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता, गंगा में बैरिकेडिंग, बर्ड-हिट रोकने के लिए मांस दुकानों की बंदी तथा श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल टॉयलेट की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है, ताकि यह आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और ऐतिहासिक बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें