फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डिप्टी सीएम की मौजूदगी में आज शपथ लेंगे मेयर और पार्षद,आमंत्रण पत्र पर सपा-कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Fri, 26 May 2023 07:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। नवनिर्वाचित सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह के आमंत्रण पत्र वितरण पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा शपथ ग्रहण समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नवनिर्वाचित मेयर अशोक तिवारी और 100 वार्डों के पार्षद आज शाम उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शपथ लेंगे। डिप्टी सीएम प्रयागराज से शुक्रवार की दोपहर 3:55 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में बैठक करने के बाद शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में नगर निगम जुटा रहा। नवनिर्वाचित सपा और कांग्रेस के पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह के आमंत्रण पत्र वितरण पर आपत्ति जताई है। सपा के नवनिर्वाचित पार्षद हारून अंसारी का आरोप है कि केवल एक आमंत्रण पत्र मिला है जबकि इससे पहले आठ से दस मिलते थे।

सपा के नवनिर्वाचित पार्षद अमरदेव यादव ने कहा कि एक आमंत्रण पत्र का क्या औचित्य है। कांग्रेस पार्षद प्रिंस राय खगोलन ने कहा कि एक कार्ड मिला है। आरोप लगाया कि भाजपा पार्षदों को चार से पांच कार्ड मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

कई गणमान्य लोगों को किया गया आमंत्रित

रुद्राक्ष में 1100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। निगम की ओर से शहर के प्रबुद्धजनों के अलावा जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व मेयर सहित संगीत, कला, साहित्य आदि से जुड़े कई गणमान्य लोगों को समारोह में आमंत्रित किया गया है। तैयारियों के मद्देनजर निगम कार्यालय को पूरी तरह से चमकाया जा रहा है। जगह-जगह गमले रखवाए गए हैं। उधर, गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह में जाने के लिए निमंत्रण कार्ड लेने के लिए सभी क्षेत्रों के कार्यकर्ता जमे रहे।

इतिहास में पहली बार सास और बहू एक साथ लेंगी शपथ

 नगर निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि सास और बहू एक साथ पार्षद पद के लिए शपथ लेंगी। रविंद्र सिंह की पत्नी माधुरी सिंह नगवां से पार्षद चुनी गईं हैं। वहीं विनीत सिंह की पत्नी गरिमा सिंह नेवादा से पार्षद हैं। माधुरी सिंह गरिमा की सास हैं। रविंद्र विनीत के चाचा हैं।
विज्ञापन

गंगापुर में 27 को शपथ दिलाएंगे एसडीएम राजातालाब

गंगापुर नगर पंचायत के गोला बाजार में 27 मई को 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। यहां उपजिलाधिकारी राजातालाब गिरीश कुमार द्विवेदी नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष स्नेहलता सेठ और दस सभासदों को शपथ दिलाएंगे। इस कार्यक्रम में तकरीबन 500 लोगों के आने की संभावना है। यहां भी भाजपा के जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें