फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। बरही नेवादा गांव में रविवार की शाम साढ़े चार बजे पोखरे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों का शव बाहर निकाला गया। सूचना पाकर फूलपुर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

फूलपुर थाना अंतर्गत बरही नेवादा निवासी सुनील का पुत्र अभिजीत उर्फ हलचल (15) और ओमप्रकाश का पुत्र अमित (14) व अंकित गांव के बाहर स्थित बबुआ के पोखरे पर गए थे। पोखरे में अभिजीत व अमित नहाने के लिए कूद गए। थोड़ी देर बाद दोनों को डूबते देख पोखरे के किनारे बैठा अमित का भाई अंकित भाग कर घर गया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन भाग कर पोखरे पर आए लेकिन उन्हें दोनों बच्चे नहीं दिखाई दिए। इसके बाद गांव के लोग पोखरे में उतरे। लगभग आधे घंटे बाद अभिजीत को और डेढ़ घंटे बाद अमित को बाहर निकाला गया। ग्रामीण दोनों को पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से दोनों किशोरों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मजदूर परिवार के बच्चे हैं। कक्षा नौ में पढ़ने वाला अभिजीत और कक्षा आठ में पढ़ने वाला अमित अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। सूचना पाकर इंस्पेक्टर फूलपुर सनवर अली ने पीडि़त परिजनों को सांत्वना दी और ग्रामीणों से अपील की कि भारी बारिश के कारण तालाब और पोखरे में नहाने जाने से बच्चों को रोंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें