फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले में बुजुर्ग किसान की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। गोसाईपुर मोहाव में शुक्रवार की रात खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग किसान दंपती पर बिगड़ैल सांड़ ने हमला कर दिया। सांड़ के हमले में किसान की मौत हो गई और घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को सूचना पाकर पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत गोसाईपुर मोहाव निवासी किसान मिट्ठू मौर्या (72) अपनी पत्नी सोहना देवी के साथ खेत में सब्जी की फसल की निगरानी के लिए अपने खलिहान में बनी झोपड़ी में सोये हुए थे। रात में अचानक बिगड़ैल सांड़ ने दंपती पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बुजुर्ग दंपती की चीख-पुकार सुन कर परिवार के लोग जागे और दोनों को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मिट्ठू की मौत हो गई। वहीं, उनकी घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि किसान के चार लड़के और दो लड़की हैं। सभी की शादी हो गई है। उधर, इस घटना से किसान के परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
-------------------------
कई लोगों को घायल कर चुका है सांड़, नहीं दे रहा कोई ध्यान
ग्रामीणों ने बताया कि अब तक तो छुट्टा पशु फसल को नुकसान पहुंचाने के अलावा सड़क हादसे का कारण बनते हैं। अब तो हमला कर लोगों की जान भी ले ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस सांड़ के हमले में बुजुर्ग किसान की जान गई है, वह क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी घायल कर चुका है। वह मुंह बांधे हुए किसी को भी देख लेता है तो भड़क कर हमला कर देता है। इस संबंध में जिम्मेदार लोगों को सूचना दी गई लेकिन सांड़ को पकड़ने कोई नहीं आया। इस वजह से सांड़ के हमले को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें