फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई करते समय मिट्टी का टीला ढहा, एक महिला की मौत और दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की शाम तीन महिलाएं नवरात्र पर कच्चे मकान की पुताई करने के लिए मिट्टी लेने गई थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

रामनवमी पर कच्चे घर की पुताई करने के लिए सोनबरसां गांव की तीन महिलाएं पड़ोस के कादीपुर खुर्द गांव में मिट्टी लेने गई थी। तीनों मिट्टी के टीले की खुदाई कर रहीं थीं। इसी दौरान टीला अचानक ढह गया। मिट्टी के टीले के नीचे दबकर सोनबरसां गांव निवासी मजदूर मुन्नी राम की पत्नी तारा देवी (48) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सोमारू राम की पत्नी मीरा देवी (45) और बच्चे लाल की पत्नी संगीता (30) गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर तीनों महिलाओं के परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों से सूचना पाकर आई चौबेपुर थाने की पुलिस ने तारा देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। परिजनों के अनुसार तारा देवी दो लड़कों और तीन लड़कियों की मां थी। उसकी तीन लड़कियों में से दो की शादी हो चुकी है। तारा देवी की मौत के बाद उसके पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें