कला संकाय में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर ने शिकायत की थी कि उक्त छात्र ने उनका यौन व मानसिक उत्पीड़न किया था। उन्होंने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। छात्र की गिरफ्तारी के बाद विश्वविद्यालय के नियमानुसार प्रशांत शर्मा चातुआ को निलंबित किया गया है। वहीं महिला आयोग की टीम ने भी पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर से मुलाकात की थी और उनका बयान दर्ज किया था।