फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारीशस के प्रधानमंत्री के पूर्वज बलिया के, जनवरी में आएंगे मिलने

Mon, 24 Dec 2018 10:41 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन बलिया के डीएम के साथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मारीशस के प्रधानमंत्री प्रवीन्द्र जुग्नाथ के पूर्वजों के घर की तलाश में भारत में मारीशस के उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन रविवार को यूपी के बलिया जिले के अठिलापुरा गांव पहुंचे। उन्होंने जयप्रकाश यादव के घर बुजुर्गों से बात की व लगभग डेढ़ सौ वर्ष पूर्व यहां से गए पीएम के पूर्वजों की फोटो का मिलान भी किया। 21 से 24 जनवरी के बीच प्रविन्द्र जुग्नाथ की रसड़ा में प्रस्तावित सभा के लिए रामलीला मैदान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अठिलापुरा गांव में प्रधानमंत्री का घर होने के दावे की सच्चाई पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। जब तक भारत सरकार द्वारा पुष्टि नहीं की जाएगी तब तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। कहा कि उनका घर रसड़ा में ही है, इसलिए वे अपनी पूर्वजों की धरती को नमन करने और भोजपुरी की माटी की सुगंध लेने के लिए जनवरी माह में रसड़ा जरूर आएंगे। 

इस मौके पर एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने कहा कि  उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मारीशस के प्रधानमंत्री के पूर्वजों का पता नहीं चला पाया है। हो सकता है कि वह अपनी जन्मभूमि को नमन करने के लिए यहां आएं। इसलिए रामलीला मैदान में सभा करने की योजना है। इस मौके पर सीओ के पी सिंह, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र, तहसीलदार शिवधर राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें