वह सारनाथ और बीएचयू भारत कला भवन भी जाएंगे। वह गंगा आरती भी देखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह पहली बार होगा जब मॉरीशस का कोई प्रधानमंत्री काशी में द्विपक्षीय बैठक करेगा। इसमें महत्वपूर्ण औद्योगिक विकास और तकनीकी नवाचार पर आपसी सहयोग पर मुख्य रूप से बात होगी। पर्यटन के क्षेत्र में भी बात होगी।
केंद्र सरकार की ओर से जारी पत्र में मंडलायुक्त एस राज लिंगम को को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें अतिथियों के स्वागत और प्रोटोकॉल के हिसाब से विस्तृत कार्यक्रम तैयार करने को कहा गया है। इसके अलावा होने वाले कार्यक्रमों के स्थल चयन की भी बात कही गई है। प्रशासन अब स्थल और कार्यक्रमों का चयन करेगा।
11 सितंबर को मॉरीशस के प्रधानमंत्री काशी पहुंचेंगे। मिनट टू मिनट का कार्यक्रम अभी नहीं मिला है। - एस. राजलिंगम, मंडलायुक्त
2023 में 11 सितंबर को काशी पहुंचे थे मॉरीशस प्रधानमंत्री
दो साल पहले 11 सितंबर 2023 को भी मॉरीशस के तत्कालीन प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ काशी पहुंचे थे। उन्होंने दश्वामेध घाट पर अपने रिश्तेदार की अस्थि विसर्जित की थीं।