फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या : तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे भक्त, छह मोर्चे पर CRPF; दो लाख से अधिक भीड़ उमड़ने का अनुमान

Sat, 25 Jan 2025 03:55 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

महाकुंभ और माैनी अमावस्या काे लेकर काशी में तगड़ी तैयारी चल रही है। स्टेशन, बस अड्डों से लेकर गंगा घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहरी सुरक्षा की छह मोर्चे पर सीआरपीएफ के सशस्त्र जवान कमान संभाले हुए हैं। 
विज्ञापन
महाकुंभ का आयोजन 12 साल बाद होता है जहां पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mauni Amavasya 2025 : महाकुंभ के पलट प्रवाह और मौनी अमावस्या पर उमड़ने वाली भीड़ और सुरक्षा को लेकर कैंट स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। तीन लेयर की सुरक्षा में श्रद्धालु होंगे। वहीं, स्टेशन के चारों तरफ छह मोर्चे पर सीआरपीएफ के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। कैंट स्टेशन के दोनों होल्डिंग एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्मों, सभी यात्री हाल में जीआरपी, आरपीएफ, आरपीएसएफ की 24 घंटे निगरानी होगी।

विज्ञापन


उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार मौनी अमावस्या और पलट प्रवाह पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान है। ऐसे में स्टेशन की सुरक्षा और व्यापक की गई है। कैंट रेलवे स्टेशन के बाहरी सुरक्षा की छह मोर्चे पर सीआरपीएफ के सशस्त्र जवान कमान संभाले हुए हैं। 

स्टेशन के आउट, इन गेट, पार्सल, सेकेंड इंट्री, कोच रेस्टोरेंट गेट और टी-टू गेट पर सीआरपीएफ के जवान ड्यूटी में लगाए गए हैं। वहीं, स्टेशन के अंदर और बाहर आरपीएफ, आरपीएसएफ, जीआरपी का त्रिस्तरीय घेरा बनाया गया है। 
विज्ञापन


इनसे होते हुए ही यात्री होल्डिंग एरिया और प्लेटफार्मों तक पहुंचेंगे। बाहरी सुरक्षा में सीआरपीएफ के साथ ही पीएसी जवानों को भी लगाया गया है। कमिश्नरेट पुलिस से भी सहयोग ली जाएगी।

होल्डिंग एरिया से ट्रेनों तक कतारबद्ध होंगे श्रद्धालु
रेल अधिकारियों के अनुसार मौनी अमावस्या के दिन स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार पर बने होल्डिंग एरिया में प्रशिक्षित प्रबंधन के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। वह श्रद्धालुओं को ट्रेनों की जानकारी, टिकट और खानपान संबंधित जानकारियां मुहैया कराएंगे। होल्डिंग एरिया से कतारबद्ध तरीके से ट्रेनों तक पहुंचाएंगे। वहीं, चार रैक भी रिजर्व में हैं, जिस रूट पर अधिक भीड़ होगी, उस रूट पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

बनारस और सिटी स्टेशन पर भी विशेष इंतजाम
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या को लेकर बनारस और सिटी स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंंद की जा रही है। स्थानीय पुलिस भी तैनात रहेगी। रैन बसेरा और यात्री हाॅल में महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं। कंट्रोल रूम से रैन बसेरा के सीसी कैमरे को जोड़ गया है।
विज्ञापन

माैनी अमावस्या : छह घंटे पहले शुरू हो जाएगी घाटों की सफाई

मौनी अमावस्या को लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। 29 जनवरी को गंगा घाटों पर उचित प्रबंध करने के लिए मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों को जिम्मदारी दी है। स्नान शुरू होने से छह घंटे पूर्व और स्नान खत्म होने के छह घंटे बाद तक सभी घाटों पर सफाई होगी। हर घाट पर स्नान के कपड़े और पूजा निर्माल्य हटाने के लिए अलग अलग कर्मचारी होंगे।

इसके अलावा गंगा घाट जाने वाले मार्गाें पर सफाई, चूने का छिड़काव, सड़क, लाइट आदि का समुचित प्रबंध करने को कहा है। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बैठक कर सभी मातहतों को हिदायत दी है कि श्रद्धालुओं को स्नान के दौरान दिक्कत न हो। इसका पूरा प्रबंध करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें