डॉ. भीमराव आंबेडकर
- फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर गांव में बुधवार की बीती रात को मनबढ़ों द्वारा गांव के बाहर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति में गोबर लगाने के साथ गले में चप्पल की माला पहना दी गई। गुरुवार की भोर में निकले ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंची और मनबढ़ों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मूर्ती की सफाई कराई गई। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के उतरेजपुर गांव के मैदान के पास डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है।