बिना कोच निराशा के बीच अभ्यास कर रहे हैं बास्केटबॉल खिलाड़ी
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल खेल का सिंथेटिक ग्राउंड बना दिया है। लेकिन इस खेल का कोई कोच नही होने के कारण बास्केटबॉल खिलाड़ी स्वयं से अभ्यास करने को मजबूर हैं। बास्केटबॉल खिलाड़ी के नेशनल खिलाड़ी विश्वजीत सिंह ने कहा कि हम सभी अपने से यहां पर अभ्यास करते हैं। वहीं हम बॉल तक अपने से जुटाए पैसों से लाते हैं। इसके अलावा पांच साल पूर्व कोच की व्यवस्था मिलने पर हम सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं खिलाड़ी राहुल राजभर ने कहा कि हर खेल के लिए कोच है। लेकिन बास्केटबॉल खेल का कोच नही है। ऐसा तब है जब लगातार यहां पर खिलाड़ी अभ्यास करने आ रहे हैं।
शासन को पत्र लिखकर बहुउद्देशीय क्रीडा हाल की मरम्मत की मांग की गई थी। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही टेंडर कराकर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही क्रिकेट की अच्छी प्रैक्टिस पिच बनाने का प्रस्ताव है। वहीं बास्केबॉल खेल के प्रशिक्षक के लिए भी पत्र लिखा गया है। - डीपी सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी, मऊ