फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बारिश के चलते मैच बाधित, अब आज दोबारा भिड़ेंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से एंफीथियेटर मैदान पर बुधवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए खेला गया मुकाबला बारिश के चलते रद्द करना पड़ा। पहला सेट कृषि विज्ञान संस्थान की टीम ने दक्षिणी परिसर से जीत लिया था तभी जोरदार बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे इंतजार करने के बाद रेफरी मैच को अमान्य घोषित करते हुए दूसरी तिथि पर दोबारा मैच कराने का निर्णय लिया। आयोजन सचिव और अंतरराष्ट्रीय कोच डॉ रॉबिन सिंह ने बताया कि चार घंटे से अधिक मैच डिले रहने पर नए सिरे से मैच कराने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग की अंतर संकाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल कला संकाय और वाणिज्य संकाय के बीच होगा। सेमीफाइनल में वाणिज्य संकाय की टीम कृषि विज्ञान संस्थान को हराकर फाइनल में पहुंची है जबकि कला संकाय आरजीएसजी दक्षिणी परिसर को हराकर फाइनल में पहुंची है। मौके पर क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो एके नेमा, डॉ अर्चना सिंह, डॉ राजीव सिंह, डॉ धीरेंद्र तिवारी, डॉ वैभव राय मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज से महिला वर्ग की प्रतियोगिता शुरू
विवि क्रीड़ा परिषद बीएचयू की ओर से अंतर संकाय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता बृहस्पतिवार शाम एंफीथियेटर मैदान पर खेली जाएगी। इसमें संकाय और संस्थान की 13 टीमें खेल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें