फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिठाई की दुकान में लगी भीषण आग, इस्तेमाल हो रहा था घरेलू सिलेंडर; मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 16 May 2024 12:21 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: क्षेत्र में चर्चा है कि मिठाई की दुकान पर कामर्शियल गैस के बजाय बड़े पैमाने पर घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किया जाता है। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र मच्छोदरी इलाके में स्थित त्रिलोचन मिष्ठान में बुधवार की देर रात गैस रिसाव से आग लग गई। आग लगने के कारण दुकान में मौजूद कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए। आस पड़ोस के लोगों ने तत्पर्यता दिखाते हुए फायर एक्सटेंशन की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मच्छोदरी निवासी प्यारे साव का सड़क पर त्रिलोचन मिष्ठान नाम से हलुवाई की दुकान है। रात के वक्त दुकान के बाहर लगे गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। आग देखते ही देखते धधकने लगी। इस दौरान दुकान के अंदर मौजूद कर्मचारी बाहर भाग खड़े हुए। आसपास रहने वालों ने फायर एक्सट्रैक्शन की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि हादसे में कोई जख्मी नहीं हुआ। आग लगने के कारण हजारों रुपये की मिठाई, समोसा, नमकीन सहित अन्य सामान जल गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें