फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वाहन के धक्के से दो ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई गांवों की बत्ती गुल; चालक फरार

Thu, 16 May 2024 12:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से सिरिहिरा व आसपास गांव की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के सिरी हीरा बाजार के पास बुधवार देर शाम ट्रेलर पर लदे पोकलैंड से टकराकर दो विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस दौरान जमीन पर गिरकर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। वाराणसी से भदोही की तरफ ट्रेलर पर लदकर पोकलैंड फोरलेन निर्माण के लिए जा रहा था। 

विज्ञापन


ऊंचाई अधिक होने से विद्युत केबल उसमें फंस गया। घटना के बाद चालक पोकलैंड लेकर भाग निकला।

मांटी कार्लो के प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर चोरी का केस
बिजली केबल और अन्य उपकरण चोरी करने मामले में कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मांटी कार्लो लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र शुक्ला ने बताया कि फर्म द्वारा रिवेक्प योजना के तहत बिजली केबलिंग का कार्य कराया जा रहा है। 

विभिन्न कांट्रैक्टर को वर्क ऑर्डर के माध्यम से बिजली का केबल दिया गया। मालूम चला कि धीरज अग्रहरी,अखिलेश गुप्ता, रिंकू गुप्ता बिजली केबल और डिस्मेंटल कंडक्टर को चोरी कर बेच रहे हैं। थाना प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें