फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में बदमाशों का आतंक: असलहा दिखा दबाया महिला का गला, तीन घरों में की लूट; ग्रामीणों पर भी ताने असलहे

Fri, 11 Sep 2026 12:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एक ही रात में नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया। एक महिला पर कट्टा सटाकर गला दबाया। इसके बाद एक- एक कर तीन घरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
लूट की वारदात के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के जंसा थाना थाना क्षेत्र के भतसार जोगीवीर पाही गांव में बृहस्पतिवार रात असलहों के साथ तीन नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों में चोरी के इरादे से धावा बोला। एक घर में सो रही महिला के सिर पर कट्टा सटाकर उसका गला दबा दिया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे दबोच लिया। कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर 30 हजार रुपये और लाखों के जेवर समेट ले गए। 

विज्ञापन


वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों ने ग्रामीणों पर असलहे तानकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। गांव में चंद्रिका प्रसाद मास्टर के मकान में बदमाश सीढ़ी के रास्ते दूसरे तल पर पहुंचे। यहां कमरे में सो रही अंजना देवी पत्नी मनोज कुमार को दबोच लिया। 

विज्ञापन


आरोप है कि बदमाश ने महिला पर कट्टा तान दिया और शोर मचाने पर उसका गला दबाया। इसके बाद एक कमरे का ताला तोड़कर अलमारी से पांच हजार रुपये, मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल ले गए। करीब 100 मीटर दूर जमुना प्रसाद के घर को निशाना बनाया। बदमाश पीछे के रास्ते से मकान में दाखिल हुए और परिजनों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दो कमरों के ताले काटने के बाद अलमारी और बॉक्स का लॉक तोड़ा। 

Trending Videos
विज्ञापन

20 हजार रुपये के अलावा दो सोने की चेन, दो अंगूठी, एक जोड़ी कान की बाली, नथिया, चांदी की कमर करधनी, दो जोड़ी पायल, मांगटीका समेत छह लाख के आभूषण ले जाने की बात सामने आई है। इसके बाद बदमाश छत के रास्ते रामसूरत के मकान में घुसे। यहां भी सो रहे परिजनों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। 



एक कमरे का ताला तोड़कर अटैची खंगाली और उसमें रखे चार हजार रुपये, सोने की झाली, चांदी की चार जोड़ी पायल और चार पीस मीना समेत एक लाख के आभूषण ले गए। तीनों मकानों में वारदात के बाद बदमाश गांव से निकलने लगे तो कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। 

आरोप है कि बदमाशों ने ग्रामीणों की ओर असलहे तान दिए। इसके बाद वे भाग निकले। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 300 मीटर दूर आरआरसी सेंटर के पास जाकर रुक गया। थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। लूट की घटना जैसी स्थिति सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें