फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्टाइलिश मास्क पहन सेहत की करेंगे सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने मास्क और गमछे को सभ्य समाज की पहचान बताया है। वहीं विशेषज्ञ हिदायत दे रहे हैं कि स्वस्थ लोग बाहर जाते समय मास्क पहनकर निकलेें। इन अपीलों का असर भी दिखने लगा है। लोग भी अब मास्क की अहमियत समझने लगे हैं। ऐसे में मास्क को लेकर काशी का फैशन जगत भी रोज करवटें लेने लगा है। इसके तहत फैशन डिजाइनर अर्पिता वीर चौरसिया के निर्देशन में उनकी कुछ छात्राओं ने। काशी विद्यापीठ की फैशन डिजाइनिंग की इन छात्राओं ने लॉकडाउन के दौरान घर पर ऐसे मास्क तैयार किये हैं जो डिजाइनर होने के साथ कपड़ों से मैचिंग वाले भी हैं।
विज्ञापन

छात्रा अक्षिता त्रिपाठी ने वेडिंग ड्रेस, साड़ी और लहंगे के मैचिंग मास्क तैयार किए हैं। वहीं आहना सिंह ने कॉलेज जाने वाले युवाओं के लिए ट्रेंडी और फंकी स्टाइल के मास्क तैयार किए हैं।
डिजाइनर अर्पिता ने बताया कि मास्क हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गया है चाहे आप किसी दुकान पर जाएं या किसी भी काम के लिए घर से बाहर निकले आपको मास्क पहनना ही है। अब इसमें फैशन का तड़का भी लग गया है। यह स्वास्थ्य को बचाने के साथ सुरक्षा भी देंगे। जहां तक मास्क की विविधता की बात है आज के फैशन जगत के अनुसार खादी, सिल्क और कॉटन के मास्क ज्यादा ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन

खादी के मास्कर गर्मी में आरामदायक
कई सामाजिक संस्थाएं खादी के मास्क तैयार कर रही हैं। विभिन्न पैटर्न और डिजाइन के खादी मास्क गर्मी के दिनों आरामदायक होंगे। बुटिक संचालक संध्या ने बताया कि आजकल हर कोई दूसरे से अलग दिखना चाहता है, ऐसे में लोग अलग-अलग स्टाइल के मास्क तैयार करवा रहें है। गर्मी के दिनों में जहां खादी के कपड़े से बने मास्क ज्यादा पसंद किए जा रहा है। वहीं कुछ लेडीज सिल्क से बने मास्क को ज्यादा तवज्जो दे रहीं है।
मार्केट में छाए डिजाइनर मास्क
एक तरफ जहां कपड़ों की मैचिंग के मास्क मार्केट में आ रहे हैं। वहीं कुछ ऐसा फेस मास्क भी बाजार में मौजूद है जो न सिर्फ आपके मुंह और नाक को कवर करेंगे, बल्कि उसमें लगी फेस शील्ड आपके पूरे चेहरे पर आंखों को भी कवर करेंगी। सिगरा स्थित मास्क के दुकानदार ने बताया कि फेस शील्ड वाले मास्क हाल ही में बाजार में आए हैं और लोगों को खासे पसंद भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें