फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी को वीरता पुरस्कार देने का प्रस्ताव

Sat, 27 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पहडि़या के श्रीनगर कॉलोनी में बीते साल 24 दिसंबर को चेन स्नैचरों के हौसले पस्त कर देने वाली माधुरी को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार देने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन

शासन से मंजूरी मिलने के बाद माधुरी को प्रमाण पत्र के साथ एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा।
पहडि़या स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में कैंटीन चलाने वाली माधुरी श्रीनगर कॉलोनी में रहती हैं। पति रमेश पहडि़या स्थित एक होटल में काम करते हैं और ससुर लालचंद मौर्या चौक में कपड़े की दूकान चलाते हैं।
 एक साल पहले ही उन्होंने श्रीनगर कॉलोनी, फेस-3 में मकान बनवाया है। 24 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे माधुरी कैंटीन से घर लौट रही थीं। घर से करीब 50 मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनकी सोने की चेन छीनने लगे।
विज्ञापन

 विरोध करते हुए माधुरी दोनों से भिड़ गईं। एक भाग गया जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। इसी बीच छीना झपटी में बदमाश की पिस्टल से चली गोली से लालचंद घायल हो गए।
दिनदहाड़े वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे लोग माधुरी के साहस को देख चकित रह गए। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया बदमाश पटना, बिहार निवासी अनीस उर्फ राहुल है।
विज्ञापन

 2012 में भी वह लूट के मामले में जेल जा चुका है। मौके से भागा बदमाश पटना का ही रहने वाला रवि सिंह बताया गया था। वह अब तक नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें