फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आस्था सर्किट’ से जुड़ेगा वाराणसी का कैंट स्टेशन

Fri, 26 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट के अलावा वाराणसी सिटी और मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। इन दोनों स्टेशनों को सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन



रेल मंत्री ने गुुरुवार को सदन में 2016-17 का रेल बजट पेश किया। इसमें उन्होंने एलान किया कि तीर्थ स्थलाें के स्टेशनों को चमकाएंगे। ‘आस्था सर्किट’ पर रेल का नेटवर्क बढ़ाया जाएगा। देश के प्रमुख धार्मिक शहरों में शामिल काशी में हर साल लाखों देशी-विदेशी सैलानी आते हैं। रेल मंत्री की नई घोषणा सैलानियों को राहत पहुंचाने वाली है। काशी आने वाले ज्यादातर सैलानी रेल सेवा का ही उपयोग करते हैं।


खास बात है कि ये मेहमान दर्शन-पूजन करने के बाद दूसरे धार्मिक स्थलों के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों के रेलवे स्टेशन को एक-दूसरे के साथ जोड़ने का ऐसे धार्मिक पर्यटन पर निकले लोगों को ज्यादा लाभ होगा। इन जगहों के रेल स्टेशनों पर बेहतर से बेहतर यात्री सुविधाएं मुहैया कराने का रेल मंत्री ने भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे रेलवे स्टेशनों पर अन्य स्टेशनों से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यात्रियों को दूसरी जगह पर जाने में समय की बचत होगी और संबंधित धार्मिक स्थल की विश्व पटल पर ब्रांडिंग होगी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मथुरा एवं राजस्थान के अजमेर को आपस में जोड़ने के साथ उनके रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें