फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Sun, 08 Jul 2018 02:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के अहिल्याबाई नगर कॉलोनी में शनिवार की देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह उसका शव बंद कमरे में मिला। कॉलोनी निवासी कारोबारी विवेक प्रताप सिंह की पत्नी रिंकी सिंह ने घर दूसरे मंजिल पर कमरे के दरवाजे को बंद कर चुनरी की फंदा बना कर गले मे डाल कर झूल गई।

रविवार की सुबह देर तक नहीं उठने पर विवेक ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। अंदर से कोई जवाब नहीं  मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो पत्नी फंदे पर लटक रही थी। अंदर का नजारा देख वह शोर मचाने लगा।
विज्ञापन


सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  विवेक की शादी 17 साल पहले रिंकी के साथ हुई थी। विवेक गोरखपुर में एक कंपनी में कार्यरत है। दोनों के एक बेटी वर्षिता(14) और बेटा हर्षित(12) का है।

विवेक ने बताया कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया था। शाम में भोजन करने के बाद रिंकी दूसरे तल पर स्थित कमरे में सोने के लिए चली गई। रात में किसी समय दरवाजे को अंदर से बंद कर अपने ही चुनरी से पंखे का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन


विवाहिता की शुदकुशी की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक,  विवेक परिवार के साथ नेपाल रहता था। दो महीने पहले पिता के बीमार पड़ने पर बनारस आकर रहने लगा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में रोजाना विवाद होता था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें