फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदा, एक की मौत

Sun, 08 Jul 2018 01:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय क्षेत्र में रविवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। क्षेत्र के रुदरी मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंदते हुए फरार हो गया।  हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां बाइक पर बैठी पुत्री को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक श्रृष्टि राय सीबीएससी बोर्ड की 11वीं की छात्रा थी।  रानी की सराय थाना क्षेत्र की रायपुर निवासी श्रृष्टि अपने पिता के साथ रविवार सुबह किताब लेने के लिए बाजार गई थी।
विज्ञापन


बाजार से लौटते समय हादसा हुआ। वह दो बहनो में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें