घटना की जानकारी होने के बाद विवाहिता के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। थानाध्यक्ष एसके राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।