फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: मायके में विवाहिता ने की खुदकुशी, परिजन बोले- पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला था

Wed, 24 May 2023 05:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के हरपुर गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता अपने मायके आई हुई थी। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वह पति की प्रताड़ना से परेशान थी। 
विज्ञापन
सविता राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के हरपुर गांव में बुधवार सुबह एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता अपने मायके में आई हुई थी। परिजनो के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वह पति की प्रताड़ना से परेशान थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। रोहनिया थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव निवासी सविता राजभर (28) पत्नी दिनेश राजभर एक सप्ताह पूर्व मायके आई थी।

विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि पति ने मारपीट कर सविता को घर से निकाला था। इसके बाद से वह नाराज और परेशान थी। बुधवार सुबह वो अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के सहारे फंदे से लटक गई। मां को नहीं देखने पर उसके चार वर्षीय पुत्र रितिक दरवाजा पीटने लगा। नहीं खुलने पर खिड़की से झांका तो मां को फंदे से लटकता देख शोर मचाया।

आननफानन दरवाजा तोड़कर परिजनों ने सविता को फंदे से उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सविता के भाई हरि शंकर राय ने बताया कि मेरी बहन की शादी छह साल पहले हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर सविता को प्रताड़ित करते थे। एक साल पहले मारपीट कर घर से भी निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुई पंचायत के बाद सविता ससुराल गई थी। एक सप्ताह पहले उसके पति ने मारपीट कर फिर से घर से निकाल दिया। इसके बाद से वो हरपुर गांव स्थित मायके में थी। बुधवार सुबह खुदकुशी कर ली।  सविता का एक बेटा चार वर्षीय रितिक और एक दो साल की बेटी लाडो है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें