फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे से शादी की तो तेजाब से जला दूंगा

Mon, 23 Nov 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों के पिता ने इकतरफा प्यार में काशी विद्यापीठ में पढ़ने वाली एक छात्रा पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। वह उसे कई दिनों से परेशान करता था। छात्रा ने छेड़खानी की शिकायत पहले भाई से की। भाई ने आरोपी का विरोध किया तो उसे पीट कर चुप करा दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी को जब पता चला कि दो महीने बाद छात्रा की शादी होने वाली है तो वह आपे से बाहर हो गया। उसने शनिवार को छात्रा को तेजाब फेंक कर सूरत बिगाड़ देने की धमकी दी। भयभीत परिवार रविवार को शिकायत लेकर सिगरा थाने पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिगरा के लल्लापुरा क्षेत्र निवासी पीड़ित छात्रा काशी विद्यापीठ में पढ़ती है। पितरकुंडा का रहने वाला एक व्यक्ति ने उसे करीब दो महीने से कॉलेज आते-जाते छेड़ता था। उसका कहना था कि वह छात्रा से प्रेम करता है। छात्रा ने कई बार उसकी हरकतों को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व उसने अपने भाई से शिकायत की। भाई ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने मारपीट शुरू कर दी। छात्रा के भाई को मारपीट कर भगा गया। लोकलाज के डर से थाने में शिकायत नहीं की गई। इसी बीच शनिवार को आरोपी ने छात्रा पर तेजाब फेेंकने की धमकी दी।

परेशान परिवार रविवार को सिगरा थाने पहुंचा। पुलिस ने छेड़खानी, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम आरोपी की पैरवी करने कुछ सपा नेता सिगरा थाने पहुंचे थे। एसओ सिगरा विनय प्रकाश सिंह का कहना है कि शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें