फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक पहचान छिपा कर की शादी : हड़प लिए नकदी और गहने, युवती की शिकायत पर मुकदमा; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Oct 2024 03:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शिकायत पर भेलूपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर बताया था। आरोप है कि युवती का गर्भपात कराने के बाद युवक ने शातिर तरीके से गहने और रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक पहचान छिपा कर एक युवक ने 10 साल के बच्चे की मां से दोस्ती की। इसके बाद मंदिर में उससे शादी कर उससे शारीरिक संबंध स्थापित किया और जबरन गर्भपात कराया। फिर, बिजनेस के नाम पर गहने और रुपये हड़प लिया। 

विज्ञापन


युवती को जब युवक की असलियत के बारे में पता लगा तो उसने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी पांडेय हवेली, मदनपुरा निवासी वामिक को गिरफ्तार कर लिया।

मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती के अनुसार, वर्ष 2021 में उसकी वामिक से जान-पहचान हुई थी। वामिक ने खुद को सौरभ जायसवाल बताया था। दोनों में करीबी बढ़ी तो उन्होंने लहरतारा क्षेत्र स्थित एक मंदिर में शादी कर ली। 
विज्ञापन


ऐसे पता चली सच्चाई
शादी के बाद घर ले जाने की बात पर वामिक ने युवती से कहा कि अभी उसकी बहन की शादी होनी है। बहन की शादी हो जाए तो वह उसे साथ रखेगा। इस बीच वामिक उसका शारीरिक शोषण करने के साथ ही बिजनेस करने के नाम पर नकदी और गहने लेता रहा। 

युवती के अनुसार लंबा समय बीतने के बाद भी वामिक उसे अपने घर ले जाने की बात पर टालमटोल करने लगता था। इस पर उसने वामिक के बारे में पता लगाया तो उसकी असलियत जानकर वह सन्न रह गई और शिकायत भेलूपुर थाने की पुलिस से की। 

इस संबंध में भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों के साथ ही उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसआई मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी वामिक को रेलवे कॉलोनी रानीपुर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें