फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में इस तरह एक-दूजे के हुए दूल्हा-दुल्हन, सोशल डिस्टेंसिंग के बीच लिए सात फेरे

Sat, 09 May 2020 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिग के पालन करते हुए लिए सात फेरे । - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बीच आपको कई अच्छे किस्से सुनने को मिले होंगे। इन्हें सुनकर-पढ़कर आपको अच्छा लगा होगा। ऐसी एक घटना जौनपुर की है।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के सरेमू गांव शुक्रवार को शादी के बीच बिना बैंड-बाजा और बारात के दूल्हा और दुल्हन परिणय सूत्र में बंधे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी की रस्म अदा की गई।


विवाह मंडप में कर्मकांड के विद्वान पंडित कैलाश नाथ मिश्र ने वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। भोगीपट्टी गांव निवासी रामधनी मौर्य के बेटे जितेंद्र मौर्य की शादी सरेमू गांव में रामकेवल मौर्य की पुत्री सीमा मौर्या के साथ तय थी। शुक्रवार की रात समारोह में विवाह की रस्म की पूरी कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के पक्ष से कुछ लोग शादी में शामिल हुए। बिना बाराती और बिना नाच-गाने व बैंड-बाजे के बीच शादी की रस्म पूरी की गईं। दूल्हे के पिता राम धनी मौर्य व दुल्हन के पिता रामकेवल मौर्य ने कहा कि इस शादी से हम दोनों लोग काफी खुश हैं। शादी में होने वाले फिजूलखर्ची से बच गए। उसी पैसे से लड़की को देने के लिए सामान खरीद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें