फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पांच बरातियों को लेकर ससुराल पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को बाइक से करा लाया विदा

Sat, 02 May 2020 10:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
विज्ञापन
बाइक से दुल्हन को विदाकर लाया दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाउन में हाल ही कई तरह के किस्से सामने आ रहे हैं। जैसे कही लोग पैदल ही अपने घर आ रहे हैं तो कहीं लोग लॉकडाउन का पालन कर कुछ ऐसी मिसाल दे रहें है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में भी एक युवक अपनी शादी पर बाइक से दुल्हन को विदा करकर ले आया।

विज्ञापन


भदोही जिले में सोशल डिस्टेंसिंग का मानक न टूटे, इसलिए शादी में केवल पांच बराती और बाइक पर दुल्हन की विदाई चर्चा का विषय बन गई है।


ज्ञानपुर के बालीपुर वार्ड नंबर नौ निवासी राम बहादुर पाल के पुत्र आशीष पाल की शुक्रवार को शादी थी। बरात पाली क्षेत्र के नागमलपुर गांव में गई थी। लॉकडाउन को देखते हुए बरात में केवल पांच लोग गए थे।

विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते शादी की रस्म अदायगी की गई। सुबह दूल्हा बाइक से ही दुल्हन की विदाई कराकर घर ले आया। इस शादी की क्षेत्र की चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें