वाराणसी। नए साल के स्वागत के लिए यूथ तैयार है। इस देखते हुए बाजार में रौनक परवान चढ़ने लगी है। गिफ्ट गैलरी गुलजार है। इस खास मौके पर अपनों को गिफ्ट्स देने का प्रचलन भी है। ऐसे में लोग अपनी बधाइयां देने के लिए कोई खास उपहार देते है, लेकिन टेक्नोलॉजी के साथ ही अब अपने मन की बात भी नए अंदाज से बयां करने लगे हैं। न्यू ईयर पर यूथ जहां कस्टमाइज उपहारों को तवज्जों दे रहे हैं। वहीं, जिन परिवारों में भी कोरोना वॉरियर हैं, उनके परिवार के सदस्य उन्हें देने के लिए कोरोना किट गिफ्ट कर रहे हैं। इसके अलावा डायरी, फोटो फ्रे म, टेडी बियर, ग्रीटिंग कार्ड्स जैसे उपहारों की भी डिमांड है।
हार्टबीट ग्रीटिंग का क्रेज
नए साल के स्वागत में आर्चीज गैलरी पर विभिन्न तरह के ग्रीटिंग आए हैं। युवाओं में फोल्डिंग, फ्लावर ग्रीटिंग, टैडी ग्रीटिंग, हार्टबिट ग्रीटिंग के साथ कोरोनाबचाव व नए साल की बधाइयों वाले संदेशों से भरे ग्रीटिंग कार्ड भी खूब पसंद आ रहे है। गिफ्ट कारोबारी संजीव खेमका बताते है कि ग्रीटिंग पर लिखे कोटेशन काफी पसंद किए जा रहे है। लेकिन दुकान पर कार्ड की बिक्री 30 दिसंबर से एक जनवरी तक अधिक संख्या में होती है।
टेबल कैलेंडर और रिंग चेन
न्यू ईयर गिफ्ट केवल कैलेंडर डायरी ही नहीं बल्कि टेबल कैलेंडर और की-रिंग भी शामिल हैं। पॉकेट डायरी और पोस्टर कैलेंडर जैसी चीजें भी बनवा रहे है। नए साल के लिए प्रेरक संदेशों वाली डायरी व टेबल कैलेंडर ग्राहकोें को खूब भा रहे हैं।
कस्टमाइज कैलेंडर का बढ़ा चलन
दोस्तों व रिश्तेदारों को देने के लिए कस्टमाइज कैलेंडर का चलन भी बढ़ गया है। ऐसे गिफ्ट नए शादीशुदा जोड़ों को देने के लिए लिया जा रहा है। इस कैलेंडर में शादी, हल्दी, संगीत के बेहतरीन फोटो को प्रिंट कराया जा रहा है। वहीं दोस्तों को कॉफी मग पर भी फोटो कस्टमाइज कराकर उपहार दिया जा रहा है।
लव कपल स्टैच्यू की धूम
सिगरा स्थित गिफ्ट शॉप संचालक त्रिपुरारी बताते है कि युवाओं को लव कपल्स स्टैच्यू, लव कोटेशन, कोटेशन बॉटल के साथ टैडी बियर गिफ्ट किया जा रहा है।
लाइटिंग फोटो फ्रेेम
नए साल पर दोस्तों को उपहार देने के लिए हर कोई बाजार का सबसे खास उपहार लेना पसंद करता है। अर्दली बाजार स्थित गिफ्ट शॉप पर लाइटिंग फोटो फ्रेम की डिमांड हो रही है।