फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मराठी अभिनेत्री का अश्लील वीडियो वायरल, मुंबई पुलिस का वाराणसी के होटल संचालक को नोटिस

Sat, 24 Aug 2024 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के एक होटल संचालक को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी किया।आरोप है कि मराठी अभिनेत्री का अश्लील वीडियो होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल कर बनाकर पोस्ट किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरेगांव की रहने वाली एक मराठी अभिनेत्री का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में चौक के एक होटल संचालक को मुंबई पुलिस ने नोटिस दिया है। आरोप है कि होटल के वाई-फाई का इस्तेमाल कर अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट किया गया है। 

विज्ञापन


प्रकरण के अनुसार, मराठी अभिनेत्री टेलीविजन धारावाहिक में काम करती है। 2023 में उसे एक महिला ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर रेनाउन एप डाउनलोड कर कमाई की बात कही। 

एप डाउनलोड कर अभिनेत्री ने अपना अकाउंट खोला। कमाई के बारे में एक अन्य युवक उसे गाइड करता था। इसके बाद एक अन्य इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज कर अभिनेत्री को बताया गया कि उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल है। अभिनेत्री की शिकायत पर मुंबई के बांगुरनगर एलआर स्टेशन की पुलिस ने जांच की और होटल संचालक को नोटिस भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें