फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, यात्री रहे हलाकान

Mon, 22 Jun 2015 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
इटारसी में कंट्रोल पैनल जल जाने के कारण बेपटरी हुए मुंबई और दक्षिण भारत रूट की ट्रेनों के परिचालन में चार दिन बाद भी सुधार नहीं हो सका। रविवार को भी मुंबई की कई ट्रेनें कैंसिल रहीं तो कई घंटों विलंबित रहीं। इसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैंट स्टेशन पर दिन भर ट्रेनों के बारे में जानकारी प्राप्त करने और अपने टिकट रद्द कराने के लिए यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन से चलकर कुर्ला जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस रविवार को कैंसिल रही। इसके अलावा पवन एक्सप्रेस, छपरा से सूरत जाने वाली प्रीमियम ट्रेन और महानगरी एक्सप्रेस भी रद्द रहीं। इन ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्री टिकट कैंसिल कराने के साथ ही अन्य विकल्प तलाशते नजर आए। पूछताछ काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, मुंबई की ओर से आने वाली स्वतंत्रता सेनानी, दादर, महानगरी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें यहां घंटों देरी से पहुंचीं। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस तो 14 घंटे तक विलंबित रही।
विज्ञापन


आज ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
- छपरा-चेन्नई गंगा-कावेरी एक्सप्रेस (12670)
- छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (11060)
- मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (11062)
- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (12541)
- गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (15018)
इसके अलावा महानगरी, दादर भी कैंसिल रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें