फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, प्रधान पक्ष ने तीन महिलाओं सहित कई लोगों को पीटा

Mon, 10 Aug 2020 04:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के औसानपुर गांव में रविवार शाम को दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष ग्राम प्रधान ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि प्रधान पक्ष के लोगों ने तीन महिला सहित छह से ज्यादा लोगों को पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन

घायल पक्ष के सुरेश राम ने विपक्ष के ग्राम प्रधान सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


औसानपुर गांव निवासी सुरेश राम ने दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया है कि विपक्ष के राधेश्याम से जमीन संबंधी विवाद चल रहा है, जिसमें कई बार पंचायत कर सुलह नामा हुआ है लेकिन विपक्षी सुलहनामा मानने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय विपक्ष के ग्राम प्रधान सुबास मौर्य, राधेश्याम, ओमप्रकाश, अमरनाथ, राजू, रवि, मनोज, सुजीत, रमाशंकर, अमन, अनिल एवं सुबास यादव लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौज देते हुए परिवार के लोगों को मारने पीटने लगे।

जिससे शीला देवी, शालिनी, जीरा देवी, अरमान, पिंटू एवं अखिलेश सहित परिवार के बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों का उपचार स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें