Varanasi News: शिविर में पेशेवर और गैर पेशेवर दोनों को प्रशिक्षित किया जाता है। बताया कि शिविर में सबसे अधिक बालिका वर्ग की प्रशिक्षु आ रही हैं। इनकी संख्या 85 है। वहीं, बालकों की संख्या 55 है। प्रशिक्षण के अंत में प्रतियोगिता कराई जाती है।
वाराणसी के दरभंगा घाट पर सरस्वती स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से तैराकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर में सुबह-शाम 140 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनकी आयु 9 से लेकर 18 वर्ष के बीच है। एसोसिएशन के महासचिव नारायण चटर्जी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को तैराकी सीखनी चाहिए। एक बार तैराकी सीख लेने के बाद कोई इसे भूलता नहीं है।
विज्ञापन
एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय प्रतियोगिता 8 और 9 जून को दरभंगा घाट पर कराई जाएगी। इस वर्ष विश्वसुदरी पुल से दरभंगा घाट तक ओपन तैराकी प्रतियोगिता होगी। इसके विजेताओं को गंगाश्री की उपाधि दी जाएगी। वहीं, छोटे बच्चे 10 से 100 मीटर तक की प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे। पहले दिन शाम चार छह बजे तक और दूसरे दिन चार से सात बजे तक प्रतियोगिता होगी। अंत में पुरस्कार वितरण होगा। इस दौरान सभी को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।