फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में ठंड के कहर ने निगल लीं पांच जिंदगियां, इन जिलों में हुईं मौतें

Thu, 26 Dec 2019 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं और घने कोहरे के बीच बुधवार को दिन में धूप निकलने से राहत महसूस की गई पर शाम होते ही गलन बढ़ गई। बीते 24 घंटे में ठंड से पूर्वांचल में पांच लोगों की मौत हो गई। कोहरे के चलते वाराणसी से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें लेट रहीं और बाबतपुर एयरपोर्ट से चार उड़ानों को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और कोल्ड फ्रंट की वजह से गलन अभी बनी रहेगी। वाराणसी में बुधवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

वाराणसी के बेसहूपुर गांव निवासी प्रभावती पत्नी रमेश मौर्या(40) की ठंड लगने से मौत हो गई। इसी तरह भदोही के गोपीगंज के दिलीप गुप्ता(46), दुर्गागंज के हरदुआ गांव के सुरेश चंद्र मौर्य (85) चंदौली के घोसवां गांव का किशोर पतरू राम और बलिया के नरही गांव के मदन गोपाल राय की ठंड लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश की वजह से गलन बढ़ गई है। तापमान में भी एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार की तुलना में बुधवार का मौसम कुछ ठीक रहा। सुबह से ही धूप निकली। इससे थोड़ी राहत रही, लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई। हालांकि तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में बुधवार को 17 और 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय का कहना है कि 28 दिसंबर को कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसका असर यहां तीन दिन बाद से दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ और कोल्ड फ्रंट की वजह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें