फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कमिश्नर ने किए कई बदलाव, उप निरीक्षक बने थानेदार, युवाओं पर जताया भरोसा

Sat, 09 Oct 2021 01:26 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी कमिश्नरेट में उप निरीक्षकों को थाने की कमान मिली है। इस दौरान अधिकतर युवाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें थानेदार के पद पर तैनाती दी।
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शुक्रवार की शाम कई थानेदारों को बदल दिया। इस दौरान अधिकतर युवाओं पर भरोसा जताते हुए उन्हें थानेदार के पद पर तैनाती दी।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त के अनुसार उप निरीक्षक आशीष मिश्रा को पीआरओ अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय व अपराध से थानाध्यक्ष दशाश्वमेध बनाया गया। पीआरओ डीसीपी काशी राजीव कुमार सिंह को मंडुवाडीह थानाध्यक्ष, चितईपुर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को सारनाथ थानाध्यक्ष बनाया गया।

ये भी पढ़ें- यूपी: कोर्ट का पूर्व मंत्री कुसुम राय सहित 11 पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश, अस्पताल की दीवार गिराने और लूट का आरोप
विज्ञापन


लक्सा प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे को आदमपुर थानेदार, उप निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग को चितईपुर थानेदार, मिथिलेश यादव को लक्सा थानाध्यक्ष और दशाश्वमेध थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को कैंट थाने की कमान सौंपी गई। जबकि पुलिस की किरकिरी कराने वाले सारनाथ थानाध्यक्ष नागेश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन

वहीं मंडुवाडीह थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी को गैर इकाई स्थानांतरण पर कार्यमुक्त किया गया। उप निरीक्षक रमेश को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ और आदमपुर थानाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा को वाचक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट बनाया गया।

ये भी पढ़ें- वाराणसी: जेल में बंद सुभाष ठाकुर समेत छह पर दर्ज मुकदमा चंद घंटे में हुआ निरस्त, जांच में निकला फर्जी, एसएचओ लाइन हाजिर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें