बाबतपुर एयरपोर्ट पर मौसम साफ होने पर दोपहर बाद विमान दोबारा पहुंचा। सुबह के समय अन्य कई विमानों को भी विलंब का सामना करना पड़ा। 6ई711 को कोलकाता एयरपोर्ट पर, दिल्ली से वाराणसी आने वाले इंडिगो एयरलाइंस विमान 6ई 2024 को दिल्ली एयरपोर्ट पर, 6ई916 को हैदराबाद में रोका गया था।
मौसम सामान्य होने के बाद यह सभी विमान दो से 3 घंटे विलंब से संचालित हुए। विमान विलम्ब से आये जिसके कारण जाने वाले विमान भी विलम्ब से गए। विमान विलंबित होने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।