फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: देरी से पहुंचने पर यूजीसी चेयरमैन-बीएचयू वीसी समेत कई शिक्षाविदों को गेट पर रोका, धरना-प्रदर्शन के बाद मिला प्रवेश

Thu, 07 Jul 2022 10:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन किया। इस दौरान समय से न पहुंचने पर यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार और बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को कार्यक्रम स्थल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के गेट पर रोक दिया गया। उनके साथ ही कई और शिक्षाविद भी नहीं जा सके। नाराज शिक्षाविद कार्यक्रम स्थल के बाहर धरने पर बैठे। हालांकि बाद में उन्हें प्रवेश दे दिया गया।
विज्ञापन
प्रवेश न मिलने से नाराज शिक्षाविद धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय शिक्षा समागम में शामिल होने पहुंचे यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार और बीएचयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के गेट पर ही रोक दिया गया। समय से न पहुंचने की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को अंदर की सीट भर जाने का हवाला देकर लौटा दिया। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद अंदर जाने दिया गया। दोनों लोगों ने इस दौरान अपना परिचय भी दिया और यह भी बताया कि यूजीसी और बीएचयू इस समागम के आयोजक भी हैं। इसके बाद भी उन्हें आधे घंटे तक बाहर रहना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल के गेट पर मौजूद शिक्षाविद - फोटो : अमर उजाला
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र में 12:30 बजे तक अपना स्थान लेने को कहा गया था। इसके बाद भी बीएचयू वीसी, यूजीसी चेयरमैन समय से नहीं पहुंच सके। इसके अलावा बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संस्कृत विश्वविद्यालय सहित जौनपुर, गाजीपुर आदि जगहों से आए सैकड़ों शिक्षाविद भी हाथ में कार्ड लेकर बाहर खड़े रहे। जब सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से मना कर दिया तो वे कन्वेंशन सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि कई ऐसे लोग भी अंदर गए हैं जो शिक्षाविद नहीं हैं। ऐसे लोगों को रोका जाना चाहिए था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें