अंतरराष्ट्रीय कैरम खिलाड़ी मंतसा इकबाल ने तेलंगाना के निजामाबाद में आयोजित इंटर इंस्टिट्यूट कैरम चैंपियनशिप महिला वर्ग की चैंपियन बनी हैं। फाइनल में उन्होंने एअरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की टीम की ओर से खेलते हुए वर्तमान फेडरेशन कप वेजेता पीएसपीबी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एम. खजीमा को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में दो एक से हरा दिया।
विज्ञापन
फाइनल का पहला सेट शून्य से गंवाने के बाद खेल में जबरदस्त कम बैक करते हुए मन्तसा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करके अगले दोनों सेट 25-7, 22-8 से जीत कर एकल विजेता का ख़िताब अपने नाम कर लिया।