फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज तिवारी ने जब छेड़ी तान, काशी में हम जाके शीश झुकाईब हो..., जयघोष से गूंज उठा शीतला घाट 

Tue, 03 Apr 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
शीतला घाट पर गायक मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी पांच दिवसीय संगीत समारोह में सोमवार को चौथी निशा में हाजिरी लगाने पहुंचे तो उनके प्रशंसकों का रेला उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


शीतलाघाट पे काशी में हम जाके शीश झुकाईब हो... की तान जब मनोज तिवारी ने छेड़ी तो पूरा शीतला घाट हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मनोज ने सभी का अभिवादन हाथ जोड़कर स्वीकार करते हुए बीते वर्षों की यादों को गीत के माध्यम से साझा किया।

शीतला घाट के दोनों तरफ की मढ़ियों पर लोग खड़े होकर अपने भोजपुरी गायक मनोज के गीतों को सुनते रहे। देवी गीत गाते हुए मनोज ने कहा कि ये गीत मैं सब जगह गाता हूं विदेशों में भी शीतला मईया क बखान गावल जाला।
विज्ञापन


मेरी मां बताती है कि गंगा मेरी माता है। उन्होंने कहा कि हमरे मोदी जी के दिह मईया उहे अशिसिया ना...। काशी की जनता के लिये मनोज ने माई हो बनवले रहिये ई शीतला परिवार रूपवा मनवा मोहत बा...सबके दीवाना बनवले बा... समेत कई देवी और देशभक्ति गीत भी सुनाए।

श्रोता भी मनोज के गीतों पर झूमते और नाचते रहे। मनोज तिवारी को  महंत ने चुनरी और माल्यार्पण, मोर पंखी की कलगी लगी टोपी, मोती की माला, अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

एक से बढ़कर एक हुई प्रस्तुतियां

मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले गायन वादन नृत्य का शुभारंभ अभिषेक वर्मा व साथी कलाकारों के द्वारा पारंपरिक धुन बजाकर किया गया। माता प्रसाद मिश्र ने जै जै भवानी दुर्गे रानी घंटा घन घन बाजे...पर मनोहारी कथक नृत्य से सभी का मन मोह लिया।

रुद्र शंकर मिश्र व स्नेहा बजाज ने राधा कृष्ण पर आधारित नृत्य मोहे छेडे़ डगरिया पे श्याम ..., असुर हरणी सुख करणी बोल पर नृत्य प्रस्तुत किये। गोविंद गोपाल ने मैहर घुमवली जम्मू घुमवली...गेहूवा के बलिया मांई सूगवा जुठरलस हो कि कइसे कइसे ना...सुनाया।

प्रियंका पाण्डेय ने निमिया के डार मईया... पारम्परिक देवी गीत सुनाकर वाहवाही बटोरी, कुसुम पाण्डेय ने देवी दुवरिया जे भी आई उसका पांव दबाउंगी..., सातों बहिना शीतला के बुलवा दी राजा जी हो...सुनाया। पुनीत कृष्ण जेटली ने किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए... से मां के दरबार में हाजिरी लगाई।

सिद्धपीठ श्री बड़ी शीतला माता मांई धाम में सायंकाल माता शीतला को पंचामृत स्नान कराकर षोडशोपचार विधि से पूजन पं पुरुषोत्तम पाण्डेय और आरती महंत पं. शिव प्रसाद पाण्डेय ने उतारी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें