वाराणसी में मन की बात कार्यक्रम सुनते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मन की बात कार्यक्रम का वाराणसी जिले में जगह-जगह प्रसारण हुआ। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र द्वारा अर्दली बाजार के भुवनेश्वर नगर कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजन हुआ। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में योग से लेकर सावन और बच्चों के झूलों की चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र कार्यलय के प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला विशिष्ट, अतिथि पार्षद अशोक मौर्य के साथ अन्य पार्षदगण थे।