फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत की ईओ के सुसाइड नोट में लिखे इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

Tue, 07 Jul 2020 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मनियर नगर पंचायत की ईओ(अधिशासी अधिकारी) मणि मंजरी राय की मौत से हड़कंप मच गया है। मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

विज्ञापन

आत्महत्या की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थीं। उन्होंने दो साल पहले मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था।


बरामद हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि 'वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं। लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।'

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
अधिशासी अधिकारी को किसने फंसाया? इसमें कौन-कौन लोग हैं? पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बलिया के पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने बताया कि मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने सुसाइड क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि उन्होंने कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें स्वयं को साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें