फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मामला: नेपाल-बिहार में ठिकाने बदलकर रहता है शातिर मनीष, क्राइंम ब्रांच नहीं ट्रेस कर पाती उसके कॉल

Sat, 22 May 2021 09:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शातिर मनीष ने वाराणसी में एक पेट्रोल पंप सचालक को फोन कर 10 लाख की रंगदारी मांगी है। उस पर दो लाख रुपये का इनाम भी है। वह पूर्वांचल के कई जिलों में वांछित है।
विज्ञापन
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी, मिर्जापुर, आजमगढ़ में हत्या, रंगदारी और सराफा लूट कांड में वांछित लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू ने एक बार फिर से सनसनी फैला दी है। रंगदारी के लिए कुख्यात दो लाख का इनामी मनीष सिंह ने वाराणसी के कपसेठी स्थित खौसिला गांव निवासी एक 
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है।

इंटरनेट नंबर से आए धमकी भरे फोन को क्राइम ब्रांच ट्रेस भी नहीं कर पा रही है। क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार मनीष सिंह सोनू बहुत ही कुख्यात और शातिर किस्म का है।

मोबाइल एप के माध्यम से वह काल करके बातचीत करता है, ताकि पकड़ में न आ सके। पुलिस से बचने के लिए वह नेपाल और बिहार में ठिकाना बदल-बदलकर रहता है। 28 अगस्त 2020 को मनीष सिंह सोनू ने चौकाघाट इलाके में कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक, प्रिंस सहित दो लोगों की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। तब सोनू पर एक लाख का इनाम था, जिसे बढ़ाकर बाद में दो लाख किया गया। जिला पुलिस के अनुसार मौजूदा समय में मनीष पर 27 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक से कहा अंजाम भुगतने को रहना
वाराणसी में एक पेट्रोप पंप संचालक से दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी से सहमे पेट्रोल पंप संचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है। कपसेठी थाना अंतर्गत खौसिला स्थित पेट्रोप पंप संचालक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एडिशनल एसपी ग्रामीण से मुलाकात के बाद व्यापारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी मांगने के लिए कुख्यात दो लाख इनामी  बदमाश मनीष सिंह सोनू की तलाश में कपसेठी थाना सहित क्राइम ब्रांच की टीमें लगी हुई हैं। खौसिला गांव में पेट्रोल पंप के साथ ही संचालक का पोल्ट्री फार्म है।

बीते 13 मई को इंटरनेट एप के नंबर से कारोबारी को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि दस लाख रुपये दे दो। इसके बाद फोन कट गया। कुछ ही देर बार दोबार उसी नंबर से फोन आया कि दस लाख रुपये दे दो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें