फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी से नहीं उड़ेगी चिता की राख, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर हो रहा काम

Thu, 25 Apr 2024 06:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र महाश्मशान घाट की तस्वीर बदल जाएगी। यहां हो रहे विकास कार्यों के क्रम में 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी बनाई जाएगी, जिससे चिता की राख नहीं उड़ेगी। इसे बनाने में छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन
मणिकर्णिका घाट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी बनाई जाएगी ताकि आस पास के घरों में चिता की राख भी न उड़ने पाए। कार्यदायी एजेंसी की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने की पूर्व की प्रक्रियाएं तेज की गई हैं। संबंधित विभागों को यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य शुरू होना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से वार्तालाप हो चुकी है। जल्द ही सभी बाधाएं दूर कर ली जाएंगी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि चिमनी का निर्माण वेल्लारी में हो रहा है। इसमें विशेष प्रकार केहाई स्पीड ब्लोअर लगाए जाएंगे ताकि शवदाह केदौरान निकलने वाली लपट भी आस पास न जाने पाए। केवल चिमनी पर ही छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पूरी तरह से अत्याधुनिक होगा। यहां शवदाह केलिए आने वाले शवयात्रियों को पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। 

चुनार और जयपुर के पत्थरों से महाश्मशान का निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा। बाढ़ के दौरान भी शवदाह में किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए यहां बड़ी नाव केजरिए बड़ी मशीनें पहुंचा दी गई हैं ताकि किसी प्रकार की दिक्कत निर्माण कार्य में न होने पाए। मणिकर्णिका के आस पास चक्र पुष्करिणी, रत्नेश्वर महादेव मंदिर, तारकेश्वर मंदिर और दत्तात्रेय पादुका का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा शव स्नान के लिए पवित्र जल कुंड, वेटिंग एरिया होंगे। भूतल पर पंजीकरण कक्ष, नीचे के खुले में दाह संस्कार के 19 बर्थ, लकड़ी भंडारण क्षेत्र, सामुदायिक प्रतिक्षा कक्ष, दो सामुदायिक शौचालय, अपशिष्ट ट्रालियां का स्थापन, मुंडन क्षेत्र होंगे। चारों तरफ से कवर दाह संस्कार क्षेत्र में पांच बर्थ, सर्विस एरिया, अपशिष्ट संग्रह की व्यवस्था, घाट पर सीढ़ियों व सड़क आदि निर्माण शामिल है।

Trending Videos
विज्ञापन

महाश्मशान के विकास पर खर्च होंगे 36.86 करोड़ रुपये

महाश्मशान केविकास कार्य पर कुल 36.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। मणिकर्णिका घाट के विकास कार्य में 18 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भूतल का कुल क्षेत्रफल 29.350 वर्ग फीट है। इसी प्रकार हरिश्चंद्र घाट केविकास पर 16.86 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह क्षेत्र 13,250 वर्ग फीट में होगा।
 
अधिकारी बोले
मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट का विकास कार्य होने से काशीवासियों को काफी फायदा होगा। शव यात्रियों को भी श्मशान घाट पर सुविधाएं मिलेंगी।
कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें