फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 फीट गहरे मैनहोल में गिरा युवक, क्रेन से निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। आदमपुर क्षेत्र के नव्वा पोखर फल मंडी के पास खोदे गए 30 फीट गहरे सीवर के मैनहोल में जलालीपुरा जैतपुरा निवासी अलाउद्दीन गिर पड़ा। एक फल वाले की सूचना पर पहुंचे फैंटम दस्ते के हेड कांस्टेबल दुष्यंत कुमार यादव और होमगार्ड राजकुमार ने क्रेन की मदद से युवक को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी दुष्यंत ने बताया 32 वर्षीय अलाउद्दीन रास्ते के किनारे टॉयलेट करने जा रहा था। अंधेरा होने की वजह से उसका पैर फिसल गया और वो मैनहोल में गिर गया। रास्ते से गुजर रहे फल विक्रेता कल्लू सोनकर ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित किया। क्रेन बुला कर युवक को बाहर निकाला गया। युवक को मामूली चोट आई थी।
वहीं फैंटम दस्ते द्वारा किए गए बचाव कार्य की सराहना करते हुए एसएसपी अमिक पाठक ने हेड कांस्टेबल दुष्यंत कुमार यादव को पांच हजार रुपये एवं होमगार्ड राजकुमार को चार हजार रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें