मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अस्पताल संचालक को ईमेल भेजकर क्लेम के संबंध में सत्यापन रिपोर्ट मांगी। कंपनी के अनुसार, 10 से 16 सितंबर 2025 के बीच 26 वर्षीय इमरान अंसारी का डेंगू का इलाज किड्स केयर नर्सिंग होम में होने का दावा करते हुए बीमा क्लेम पेश किया गया था। अस्पताल प्रशासन ने रिकॉर्ड की जांच की तो उक्त अवधि में इमरान अंसारी नाम का कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। इसके बाद 31 अक्तूबर 2025 को अस्पताल की ओर से इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर को लिखित जानकारी देकर क्लेम को फर्जी बताया गया। शिकायत के मुताबिक, अस्पताल के मैनेजर शम्स तबरेज ने इमरान अंसारी के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रची। आरोप है कि अस्पताल के फर्जी दस्तावेज और पैड तैयार कर उनका इस्तेमाल इंश्योरेंस कंपनी से अनुचित लाभ लेने के लिए किया गया। मामला सामने आने के बाद अस्पताल संचालक ने शम्स तबरेज को नौकरी से निकाल दिया।थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
कचौड़ी खाने रुके भाइयों से मारपीट, 10 पर प्राथमिकी
वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ चुंगी के गोलू की दुकान के पास कचौड़ी खाने रुके दो भाइयों से 8 से 10 अज्ञात युवकों ने मारपीट की। सारनाथ के खालिसपुर निवासी शुभम पाठक ने तहरीर में बताया कि 17 सितंबर की शाम वह भाई सत्यम के साथ दुकान पर रुका था। कचौड़ी का ऑर्डर देने के बाद भुगतान करते समय पीछे से आए एक युवक ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कुछ ही देर में 8-10 युवक जुट गए और दोनों भाइयों को घेरकर पीटने लगे। मारपीट में सत्यम को गंभीर चोटें आईं। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की जा रही है। संवाद