संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 50 से अधिक टीबी मरीजों में पोषण पोटली बांटी गई। अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने मरीजों को अपने हाथों से पोषण पोटली दी और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से स्वस्थ एवं समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है। टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. विधु द्विवेदी, प्रो. हीरक कांति चक्रवर्ती, डॉ. रविशंकर पांडेय, डॉ. रानी द्विवेदी, डॉ. कंचन मिश्रा आदि मौजूद रहे।