फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुपार्श्वनाथ का गंगाजल से किया गया मंगल अभिषेक

विज्ञापन
मैदागिन  जैन मंदिर के वार्षिकोत्सव पर नगरनिकाली गई विमान शोभायात्रा में शामिल महिलाएं ।  अमर उज
विज्ञापन
फाल्गुन मास की सप्तमी तिथि पर रविवार को जैन धर्म के सप्तम तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया गया। उनकी जन्मभूमि भदैनी स्थित श्रीभदैनी दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र प्रभुदास जैन घाट पर सुपार्श्वनाथ का 108 कलशों में भरे गंगाजल से मंगल अभिषेक हुआ।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार जैन के आचार्यत्व में मंदिर में सुबह भगवान सुपार्श्वनाथ के अभिषेक के बाद विश्व शांति, प्राणी मात्र के कल्याण, प्राकृतिक आपदाओं और विघ्नों से रक्षा के लिए वृहद शांतिधारा हुई। देव शास्त्र, गुरु पूजन, भगवान सुपार्श्वनाथ विधान, पंच कल्याणक पूजन और निर्वाण कांड का पाठ हुआ। संध्या में भव्य आरती हुई। पूजा व आरती में ऑनलाइन प्रशांत कुमार जैन जुड़े थे। पूजा में डॉ. वीसी अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार जैन, डॉ. संजीव सराफ, अमित जैन, प्रमोद जैन, सुभाष जैन, अरिहंत जैन, हर्षल जैन, अमन जैन, अनिल जैन, आयुष जैन सहित बीएचयू आईटी के छात्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें